सतना में सीएमएचओ कार्यालय के स्थानांतरण आदेश पर विवाद गहराया। शिकायत में अस्तित्वहीन उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापना, कार्यभार ग्रहण और वेतन भुगतान के आरोप लगाते हुए स्वतंत्र जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठी।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेसीडेंट पदों के विभागवार स्थानांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। मरीजों की जरूरत वाले विभागों से पद हटाने और चहेतों को लाभ पहुंचाने के आरोपों ने नई बहस छेड़ दी है।
सतना जिले के नागौद जनपद की रहिकवारा ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। सरपंच की पत्नी, उपसरपंच स्वयं और सचिव के भाई को योजना का लाभ मिलने पर सवाल उठे हैं। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में यह मुद्दा गरमाया और अब जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। सीईओ जिला पंचायत संजना जैन के निर्देश पर यह टीम 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
सीधी में रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाले रेंजर नीलेश द्विवेदी का स्थानांतरण सवालों के घेरे में। क्या यह राजनीतिक साजिश है या महज एक संयोग? जानिए पूरी रिपोर्ट सीधी से।
















